फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

भाजपा को बदनाम कर रहे हैं बहुआ नगर पंचायत ईओ-चेयरमैन

Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। बहुआ नगर पंचायत के चेयरमैन राजेश सिंह गौतम ने अपने ही ईओ राजकुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को उन्होंने अपने आवास में प्रेसवार्ता करके मीडिया को बताया कि ईओ राजकुमार ने मनमानी करके नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित कर दिया है। बिना चेयरमैन के अनुमोदन के चहेते ठेकोदारों को काम आवंटित कर सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने पत्रकारों से कहा कि ईओ ने शास्त्री नगर की बरातशाला के नवीनीकरण का 22 लाख रुपये का काम एक फर्म को दे दिया है, जो पूरी तरह से गलत है। इस मामले की शिकायत 30 दिसंबर 2020 को डीएम से की गई थी, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2020 में ईओ के खिलाफ पीएम आवास और शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत प्रमुख सचिव से की गई थी, जिसमें ईओ दोषी पाए गए थे। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भी गड़बड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति करने वाली संस्था को अधिक भुगतान कर बाद में उससे नगद वापस लिया जाता है। इतना नहीं आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत विकास कार्यों के लिए प्राप्त धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र 2019 से नहीं दिया जा रहा है। जबकि 70 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। बजट सत्र की समाप्ति के बावजूद अभी तक बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई गई है।

ई-टेंडर प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप का प्रावधान नहीं- ईओ
इस मामले में ईओ राजकुमार ने बताया कि ई टेंडर की प्रक्रिया में जन प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप का कोई प्रावधान नहीं है। टेंडर उन्होंने अकेले नहीं किया है। एक कमेटी बनी हुई है, जिसमें अवर अभियंता भी शामिल हैं। उसी कमेटी ने टेंडर किया है। सारा काम नियमानुसार किया गया है। चेयरमैन के चहेते ठेकेदार को काम नहीं मिला है तो वह विरोध कर रहे हैं। उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed