फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

पनी में 10 लाख से सीसी सड़क और नालियों की होगी मरम्मत

Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। वार्ड नंबर 32 पनी में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़कों के साथ नालियों को दुरुस्त किया जाएगा। आबादी के मध्य जर्जर बिजली के तार व्यवस्थित करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को नगर पालिका ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने वार्ड नंबर 32 पनी की समस्याओं की खबर चार अप्रैल के अंक में प्राथमिकता की थी। वार्ड की कुछ पुरानी जर्जर सड़कों के साथ बिजली के तारों के बिछे जाल की समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। खबर संज्ञान में लेते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने शुक्रवार को वार्ड का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने वार्ड की सफाई व्यवस्था और दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि यह वार्ड शहर के सबसे विकसित वार्डों में शामिल है। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं। सभी सड़कें सीसी हैं। फिर कुछ स्थानों पर जर्जर सीसी सड़कें और नालियों की 10 लाख से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में बिजली के जर्जर झूलते तारों की समस्या खास है। खबर का संज्ञान लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र लिखा जा चुका है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने के साथ सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed