{"_id":"6070a2778ebc3e8d04729cf6","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6225674115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर टूटने लगा लोहनखेड़ा नहर का जर्जर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर टूटने लगा लोहनखेड़ा नहर का जर्जर पुल
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां ब्लाक के लोहनखेड़ा गांव के पास रामगंगा नहर के जर्जर पुल को आखिरकार सिंचाई विभाग ने तोड़ना शुरू कर दिया। जल्द इसका निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीणों के आवागमन के लिए पास से कच्चा रास्ता बनाया गया है। बिना रेलिंग के इस पुल को बनाने का प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों में खासी राहत है।
अमर उजाला ने रेलिंग विहीन इस जर्जर पुल की खबर 18 मार्च के अंक में प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद सिंचाई विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और पुल तोड़ने का काम शुक्रवार से शुरू करा दिया। इस पुल से कोटिया, देवमई, सैरपुर, सौनाखेड़ा, लोहनखेड़ा सहित 13 गांवों के लोगों का आवागमन होता था।
फिलहाल इन गांवों के लोगों के आवागमन के लिए पुल के बगल से एक रास्ता बना दिया गया है। नहर का पानी इस कच्चे रास्ते तक न पहुंचे, इसके लिए मौहार नहर पुल के पास दो बंधे बनाए गए हैं। बता दें कि कई साल से पुल की रेलिंग टूटी हुई थी।
विज्ञापन
इससे नहर में गिरने का खतरा बना रहता था। पुल की कोठी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुल तोड़ने का काम शुरू होने से ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब बहुत जल्द नए पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।