{"_id":"5f19edb18ebc3e63a81dcc15","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp572896116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीट-पीटकर युवक की हत्या में प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीट-पीटकर युवक की हत्या में प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
थरियांव थाने में मौजूद हत्यारोपी।
- फोटो : FATEHPUR
थरियांव (फतेहपुर)। करियामऊ गांव के आरापुर में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे अनुरुद्ध लोधी (20) की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने प्रेमिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने हत्या में युवती के पिता वीर सिंह पर ही रिपोर्ट दर्ज की थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शव रख जाम लगा दिया था। बुधवार देर रात पुलिस ने वीर सिंह की पत्नी सुनैना देवी, बेटी साधना, अराधना और सास ननकी देवी पत्नी रामविशाल निवासी दरौली गाजीपुर पर भी रिपोर्ट दर्ज की। गुरुवार सुबह सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब दो माह से बेटी और अनुरुद्ध के बीच प्रेम प्रसंग था। वीर सिंह इसका विरोध करता था। घटना की रात वीर सिंह को अनुरुद्ध के घर आने की आशंका थी। इसी वजह से जागा हुआ था। अनुरुद्ध के घर आते ही उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। इरादा जान से मारने का नहीं था। वहीं, अनुरुद्ध के पिता गंगासागर का आरोप है कि बेटे को साजिश के तहत मारा गया है। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी दंपति उनकी बेटियों समेत पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या, मारपीट, और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी वीर सिंह का दो माह का बेटा है। उसकी पत्नी भी जेल भेज दी गई है। इस कारण बच्चा भी उसके साथ जेल में रहेगा। वहीं, अनुरुद्ध के परिजन गुरुवार सुबह थरियांव थाने पहुंचे। थाने में गांव के कुछ लोगों के नाम बताए। उन पर आरोप लगाया कि बेटे की हत्या के दौरान वह लोग मौजूद थे।