{"_id":"5e860b5b8ebc3e76876a2858","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp553423742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर पाने के लिए खाते से निकालनी होगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर पाने के लिए खाते से निकालनी होगी रकम
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना के चलते उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को तीन महीना मुफ्त सिलिंडर दिया जाएगा। पर, इसके लिए लाभार्थी को अपने खाते से रकम निकालकर एजेंसी में जमा करनी होगी। लाभार्थी को यह रकम सरकार चार अप्रैल तक उसके खाते में भेज देगी।
जिले में उज्ज्वला योजना से जुड़े दो लाख दो हजार परिवार हैं। इनमें कई ऐसे लाभार्थी हैं जो अर्थिक विपन्नता के चलते दो-तीन बार से ज्यादा सिलिंडर भरा ही नहीं सके। अब ऐसे लोगों को भी फिर रसोई गैस सिलिंडर से खाना पकाने की सुविधा मिलने जा रही है।
दरअसल लॉकडाउन के चलते कामगारों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो गई है। तीन माह तक सिलिंडर मुफ्त मिलने की बात प्रसारित होने के बाद से ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों में खुशी छा गई। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेते समय जो खाता संख्या पंजीकृत कराया गया है, उसी खाते में रकम सरकार भेज रही है।
विज्ञापन
यह काम शासन स्तर से शुरू हो गया है। अप्रैल, मई और जून में लाभार्थियों को गैस सिलिंडर खरीदने के लिए यह रकम खाते में मिल रही है। लाभार्थी को सिलिंडर का दाम खाते में आई रकम से निकालकर एजेंसी में जमा करना होगा, वहां रकम जमा होते ही उसे सिलिंडर दे दिया जाएगा।