{"_id":"60dcbc8d8ebc3e7ceb5a6112","slug":"fatehpur-news-civic-amenities-fatehpur-news-knp6374947113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार जोड़ने नहीं पहुंचा लाइनमैन तो कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार जोड़ने नहीं पहुंचा लाइनमैन तो कर दी पिटाई
विज्ञापन
खखरेरू। भीषण उमस में बिलबिला रहे बिजली उपभोक्ताओं का धैर्य बुधवार की सुबह टूट गया। टूटे तार की सूचना देने के बाद भी जब लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंचा तो कुछ लोग उपकेंद्र पहुंच गए और उन्होंने लाइनमैन की पिटाई कर दी। लाइनमैन ने थाने में तहरीर दी। हालांकि दूसरे पक्ष के माफी मांगने पर समझौता हो गया।
खखरेरू में बुधवार की सुबह एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय उपकेंद्र में दी तो लाइनमैन ने कुछ देर में आने की बात कही। काफी देर तक जब लाइनमैन नहीं पहुंचा तो कस्बे के छह लोग गुस्से में उपकेंद्र पहुंचे।
यहां पर तैनात लाइनमैन संजय कुमार ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उपकेंद्र में आते ही उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह से मामला शांत हुआ तो लाइनमैन ने जेई आदित्य त्रिपाठी को घटना से अवगत कराया। उनके निर्देश पर लाइनमैन ने थाने में नामजद तहरीर दी। जेई आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे पक्ष के माफी मांगने पर समझौता हो गया है।