फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,bandi,fatehpur

हेड कांस्टेबल को थाने से मिली जमानत, भागे बंदी का नहीं लगा सुराग

Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,bandi,fatehpur
फतेहपुर। कोर्ट परिसर से बंदी के भागने के मामले में बुधवार शाम लापरवाही बरतने वाले हेड कांस्टेबल को मुचलके पर जमानत दी गई है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार रात को ही हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया था। करीब 24 घंटे बाद उसे मुचलके पर छोड़ा गया है। उधर, पुलिस टीमें भागे बंदी की तलाश में छापामारी में जुटी रहीं। पुलिस आसपास के जिलों में बंदी के रिश्तेदारों और सहयोगियों के यहां भी उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के विधातीपुर गांव निवासी शिवशरन यादव उर्फ बजरंगी उर्फ विक्रम मंगलवार को एससी-एसटी कोर्ट से पेशी के दौरान भाग निकला था। पेशी पर हेड कांस्टेबल सुनील कुमार पटेल लेकर पहुंचे थे। मामले की जांच के बाद एसपी सतपाल आंतिल ने हेड कांस्टेबल को निलंबित किया था। लॉकअप प्रभारी पवन कुमार शर्मा की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। हेड कांस्टेबल पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। वहीं, बंदी के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार पटेल को कोतवाली में रात भर बैठाया गया और आज शाम मुचलके पर जमानत दी गई है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की टीमों ने ताबड़तोड़ बंदी की तलाश में छापामारी की। इटर्रा, सिलमी, बकरी, विधातीपुर गांव में रहने वाले उसके रिश्तेदारों के घर में भी पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बंदी के होमगार्ड भाई और परिजनों से पूछताछ की है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि बंदी की तलाश में टीमें लगी हैं। आसपास के जिलों में भी बंदी से संपर्क रखने वालों की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed