फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,agnikand

चार भाइयों की गृहस्थी अग्निकांड में जलकर बर्बाद

Wed, 03 Mar 2021 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,agnikand
जहानाबाद। मकान के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले चार परिवारों की गृहस्थी मंगलवार दोपहर आग लगने से राख हो गईं। छह बकरियों की मौत हो गई, चार झुलस गईं। करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी रंजीत, बाबूराम, मौजी लाल, रामकिशोर सगे भाई हैं। चारों एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं। मंगलवार सुबह चारों भाई मजदूरी करने चले गए थे। घर की महिलाएं खेत में थीं। तभी घर में आग लग गई और विकराल हो गई। धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने परिवार को सूचना दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लग गए। चारों परिवारों की गृहस्थी, खाद्यान्न जलकर राख हो गया। घर में बंधी छह बकरियां मर गईं। चार बकरियों को पशु अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि जांच के बाद नगर पंचायत प्रशासन को सूचना दी गई है। पानी के टैंकर मंगवाए गए और मोहल्ले के लोगों की मदद से काबू पाया जा सका। दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने क्षति का आकलन किया है। करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed