फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur, Last farewell to the dead body of a female soldier

फतेहपुरः महिला सिपाही के शव को दी अंतिम विदाई

Sun, 07 Aug 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur, Last farewell to the dead body of a female soldier
फतेहपुर। ब्रेन हैमरेज से मृत महिला सिपाही के शव को शुक्रवार रात पुलिस लाइन से गृहजनपद भेज दिया गया। एसपी, एएसपी और अन्य अधिकारियों ने शव को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

अलीगढ़ सकराबाद थाना क्षेत्र के नयाबांस निवासी बेबी पाल महिला थाने में तैनात थीं। थाने से मोहर्रम पर ड्यूटी पर जा रहीं थीं। कंप्यूटर कैफे में किसी परीक्षा की जानकारी लेने पहुंचीं तभी बेहोश हो गईं थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतका के भाई अरविंद पाल, भाभी संध्या पाल और पति संदीप समेत अन्य परिजन शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रात को हो सका था, जिसमें ब्रेन हेमरेज से मृत्यु होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम विदाई के लिए पुलिस लाइन लाया गया।
एसपी राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने महिला सिपाही को श्रद्धांजलि दी। एसपी मृतका परिवार के सदस्यों से मिले। शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed