फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur in Topten in NITI Aayog data

नीति आयोग के आंकड़ों में टॉपटेन पर जिला

Thu, 10 Dec 2020 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur in Topten in NITI Aayog data
फतेहपुर। नीति आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछड़ों जनपदों की रैंकिग में जिले को टॉपटेन की श्रेणी में रखा गया है। फतेहपुर का देश में नौंवा स्थान है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि अप्रैल 2018 से अक्तूबर 2020 तक छह प्रमुख क्षेत्रों में समग्र वृद्धि परिलक्षित हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं में क्रमिक विकास ने जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने बताया कि सभी आकांक्षी जिलों के मध्य फतेहपुर का जिला महिला अस्पताल राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला पहला अस्पताल रहा। रिक्त चल रहे रेडियोलॉजिस्ट के पद को अविलंब भरा जाएगा। जिला अस्पताल में बनाए गए एमएनसीयू केंद्र को संचालित करने के लिए मैनपावर की तैनाती भी की जाएगी। जिले के तीन एफआरयू में से बंद चल रहे हथगाम सेंटर को चालू कराया जाएगा। खागा सेंटर के लिए एक सप्ताह में डॉक्टर की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड के द्वारा शीघ्र ही ग्राम पंचायतों की इंटरनेट कनेक्टिविटी हेतु संस्था नामित की जाए। पिछले एक साल में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के लिए संचालित केंद्रों की संख्या 48 से बढ़ाकर 68 की गई है, जिससे कि चिकित्सा सेवाएं और बेहतर हुई हैं। कृषि क्षेत्र में आकांक्षी जनपद फतेहपुर को सूक्ष्म सिंचाई के लक्ष्य एवं बजट को अति शीघ्र जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद के विकास में सहयोग देने के लिए सभी जिले की जनता, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed