{"_id":"631645376591ef312b26e55c","slug":"fatehpur-health-services-claims-hollow-problems-piled-up-fatehpur-news-knp716582873","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : स्वास्थ्य सेवाएं: दावे खोखले, समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : स्वास्थ्य सेवाएं: दावे खोखले, समस्याओं का अंबार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कक्ष के बाहर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रदेश सरकार जिला अस्पताल से लेकर समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड की सुविधा होने का दावा कर रही है। हकीकत यह है कि जनपद में सीएचसी तो दूर मरीजों को जिला अस्पताल तक में जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। किसी भी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की कमी से मरीजों को यहां भी अल्ट्रासाउंड करवाने में मशक्कत करनी पड़ती है।
जनपद में 13 सीएचसी संचालित हैं। इनमें से एक में भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। मरीजों के सामने दो ही विकल्प हैं या तो निजी सेंटर जाएं या फिर जिला अस्पताल आएं। यहां मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों की भीड़ लगती है।
समस्या है कि मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि कई मरीजों को अपना नंबर लगवाने के लिए सिफारिशी फोन तक कराने पड़ते हैं। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट होने से काम चलता तो दिन भर है, लेकिन हर मरीज की जांच हो जाए और सभी को जांच रिपोर्ट मिल जाए, ऐसा संभव नहीं हो पाता। सीएचसी का तो ये आलम है कि अल्ट्रासाउंड तो दूर की बात, मरीजों की सीबीसी जांच तक तक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में अलग अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शीघ्र ही की जा रही है। सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय ने बताया कि सीएचसी स्तर पर जनपद में अल्ट्रासाउंड के संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए फिलहाल वहां जांच कराना संभव नहीं हो पा रहा है।