फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Geeta Yadav honored with State Teacher Award

फतेहपुर : गीता यादव राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित

Tue, 06 Sep 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Geeta Yadav honored with State Teacher Award
शिक्षक भवन में पंचानन राय के चित्र पर माल्यार्पण करते शिक्षक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शिक्षक दिवस पर देवमई ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर की प्रधानाध्यापक गीता यादव को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिला। सोमवार को विकास भवन सभागार में खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और एमएलसी अवनीश सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों के साथ सीडीओ सत्य प्रकाश ने मां सरस्वती की प्रतिमा और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर की। इसके बाद स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बहुआ ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक राधेश्याम दीक्षित, ऐरायां विकास ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय धनकामई के शिक्षक अजय कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डायट प्राचार्य नजरुद्दीन अंसारी, बीएसए संजय कुमार कुशवाहा, सभी बीईओ और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मुख्य अतिथि वीर सिंह क्षेत्राधिकारी नगर विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में कक्षा 12 वीं परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले अंचित दीक्षित, नैतिक बाजपेयी, अदिती त्रिपाठी व आंजनेय सचान व 10 वीं में स्थान पाने वाले शिखर श्रीवास्तव सांभवी, श्रुति साहू व रौनक रस्तोगी को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी रहे।

आरवीएस इंटरनेशन स्कूल में चेयरमैन बिंदा सिंह और निदेशक शत्रुघ्न सिंह, शैक्षिक निदेशिका वीशा मोहिंद्रा, प्रधानाचार्य सुनीता श्रीवास्तव एवं सीनियर कोर्डिनेटर आत्मप्रकाश त्रिपाठी ने डॉ, सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।

विकास भवन सभागार में शिक्षिका गीता यादव को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करते विधायक। संवा

विकास भवन सभागार में शिक्षिका गीता यादव को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करते विधायक। संवा- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed