{"_id":"60aa8fd772cc3d4193409f1a","slug":"fatehpur-firing-in-ranipur-morang-mine-police-reached-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राई रानीपुर मौरंग खदान, मची भगदड़, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राई रानीपुर मौरंग खदान, मची भगदड़, मौके पर पहुंची पुलिस
Sun, 23 May 2021 10:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 May 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
रानीपुर मौरंग खदान
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर के खागा में स्थित रानीपुर मौरंग खदान में रविवार की रात गोली चल गई। करीब दस मिनट तक दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिससे वहां मौजूद वाहन चालक गाड़ियां छोड़कर भाग निकले। चर्चा रही कि झगड़ा खदान संचालक व पार्टनर के बीच हुआ हालाकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खागा तहसील व धाता थाना क्षेत्र के रानीपुर-2 खदान में रोज की तरह रविवार की शाम को वाहन चालक मौरंग लेने पहुंच रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक वहां पर दो पक्ष आ गए और एक दूसरे को ललकारते हुए हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
गोली चलते ही पूरे खदान में दहशत फैल गई और वाहन चालक खदान से भाग निकले। गोली चलने की खबर पर धाता इंस्पेक्टर उपेंद्र राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू की तो कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
बता दे कि रानीपुर खदान में पहले भी वर्चस्व को लेकर फायरिंग की जा चुकी है। इसमें मुकदमें भी दर्ज कराए गए थे। सीओ खागा गया दत्त मिश्र ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस बल मौके पर है। सीसीटीवी के जरिए सुराग हासिल करने का प्रयास जारी है। झगड़ा किन लोगों के बीच हुआ। यह स्पष्ट नहीं है।