{"_id":"471b207de62aac6de92630d029fdc22f","slug":"fatehpur-festival-logo-and-prize-coupons-launched-preparations-in-full-swing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर महोत्सव का लोगो व इनामी कूपन लांच, तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर महोत्सव का लोगो व इनामी कूपन लांच, तैयारियां जोरों पर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर महोत्सव में ऐतिहासिक स्थलों की आभा देखते बनेगी। जिला सांस्कृतिक समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। महोत्सव के लिए फंड की व्यवस्था के लिए तमाम प्रयासों में एक 50 रुपये के कूपन की लॉंचिंग भी की गुरुवार को की गई। साथ ही महोत्सव का लोगो भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
छह फरवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर विकास भवन के सभागार में पत्रकारों व जनप्रतिनिधियाें के साथ प्रशासन ने बैठक की।
विज्ञापन
डीएम राकेश कुमार ने फतेहपुर महोत्सव का लोगो प्रस्तुत करने के साथ इनामी कूपन की लांचिग की। इनामी कूपन के निर्धारित 50 रुपये के मूल्य को सार्वजनिक करते हुए बताया कि पहला पुरुस्कार जीतने वाले को कार मिलेगी।
विज्ञापन
दूसरे पुरुस्कार में दो भाग्यशाली को सोनी का एलसीडी तथा तीसरे पुरुस्कार में तीन विजेताओं को 15 से 20 हजार रुपये की कीमत के उपहार दिए जाएंगे। डीएम ने पांच-पांच हजार के 20 सांत्वना पुरस्कार देने की बात भी कही।
इनामी योजना को पारदर्शी बनाने के लिए अधिवक्ता केपी सिंह, समाजसेवी डॉ. तेजमान सिंह, व्यापारी नेता किशन मेहरोत्रा, रवि दुबे, फरहत अली जैसे लोगों को कमेटी में शामिल किया है।
इनामी कूपनों को बेचने के लिए डीआईओएस, बीएसए व बीडीओ आदि को लगाया जाएगा। इसके अलावा आयोजन स्थल तक लोगों को लाने के लिए शहर के चारों छोर पर बसें लगाए जाने पर भी विचार हुआ।
इस मौके पर सीडीओ भवानी सिंह, एसपी विनोद कुमार, पीडी राज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहरिवार, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।