फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur, Dhata and Khakhreru will become Nagar Panchayat, cabinet approved

फतेहपुरः धाता और खखरेरू बनेंगी नगर पंचायत, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Wed, 20 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur, Dhata and Khakhreru will become Nagar Panchayat, cabinet approved
धाता में नगर पंचायत बनने की फैसले पर चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। वर्षों से कस्बे की तरह दिखने वाली कारीकान धाता व खखरेरू ग्राम सभा को अब नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा। प्रदेश सरकार की कैबिनेट के फैसले से धाता और खखरेरू के लोग खुशी से झूम उठे। ग्रामीण से शहरी कहलाने की खुशियां जल्द से जल्द यहां के लोगों को मिलें, यह बात सभी ने कही। जैसे-जैसे लोगों को यह खबर मिली तो उन्होंने इस पर खुशी जताई।
विज्ञापन

दोनों नई नगर पंचायतों का गठन होने से करीब 74 हजार की आबादी को शहरी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि धाता व खखरेरू को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव गया था। शासन से स्वीकृति की सूचना सोशल मीडिया पर है। अभी मेरे पास लिखापढ़ी में कोई निर्देश नहीं आए हैं। जैसे ही कोई निर्देश प्राप्त होते हैं, उस पर तेजी से काम होगा। धाता व खखरेरू को नगर पंचायत बनने में कितने गांवों का परिसीमन होगा, यह स्वीकृति पत्र देखने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

खखरेरू में शामिल होंगी यह ग्राम पंचायतें
खखरेरू नगर पंचायत के लिए फिलहाल जिन ग्राम सभाओं को शामिल करने की चर्चा है, उनमें खखरेरू, उसके मजरे कनपुरवा, शितलूपुर, ग्राम सभा सलवन उसका मजरा प्रतापपुर महेड़ी, ग्राम सभा चचीणा के दरियामऊ, हरदासपुर सराफन, लोहारपुर और रक्षपालपुर ग्राम सभाएं व उनके मजरे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खखरेरू व अन्य गांवों की जनसंख्या पर नजर
नाम - जनसंख्या (अनुमानित)
खखरेरू - 13000
सलवन - 2000
चचीणा - 2900
दरियामऊ - 3300
हरदासपुर - 2000
लोहारपुर- 2732
रक्षपालपुर - 2000
-------------------
कुल - 27932
-------------------
धाता में शामिल होंगी यह ग्राम सभाएं
कारीकान धाता बड़ी ग्राम सभा है। इसमें कारीकान धाता, भैदपुर के साथ रमपुरवा, जनकपुर, केटमई, पूनी का पुरवा, घटईपुर, सुरझानपुर, गोढ़वापर, जाजीपर, नीमीपर, नगरुवा शामिल हैं। इसके साथ ही नरसिंहपुर कबरहा उसका मजरा बारा, भूला उसका मजरा गलेहरा, कल्यानपुर कचरौली ग्राम सभा उसके मजरे हरदवा, सरसौली पलवा के धाता में शामिल होने की चर्चा है।
धाता व अन्य गांवों की जनसंख्या पर नजर
नाम - जनसंख्या (अनुमानित)
कारीकान धाता - 36500
कबरहा - 3000
भूला - 2000
कल्यानपुर कचरौली - 4500
---------------------
कुल - 46000
---------------------

खखरेरू में केक खिलाकर खुशी मनाते लोग। संवाद

खखरेरू में केक खिलाकर खुशी मनाते लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed