{"_id":"60ba3f838ebc3e8c0d3157fc","slug":"fatehpur-dead-body-was-thrown-in-the-well-after-killing-the-kidnapped-teenager","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: अपहृत किशोर की हत्या कर कुए में फेंका शव, कमर में रस्सी के सहारे बांधी गई थी ईटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: अपहृत किशोर की हत्या कर कुए में फेंका शव, कमर में रस्सी के सहारे बांधी गई थी ईटें
Fri, 04 Jun 2021 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:21 PM IST
सार
चार दिन पहले अपहृत हुए किशोर की कुएं में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बीस लाख फिरौती की रकम न मिलने पर किशोर की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर के अल्लीपुर में एक जून की शाम आठ बजे अपहृत हुए किशोर की लाश शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गांव के एक कुएं से बरामद हुई। किशोर का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने उसकी हत्या करने के बाद कमर में ईंट बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया था। शव मिलने की खबर पर भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस अधीक्षक ने दावा है कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। मलवा थाना क्षेत्र के शिवपुर (आदमपुर) गांव निवासी सुनील बाबू का 13 वर्षीय पुत्र शिवकांत एक जून की शाम आठ बजे घर से निकला था और गायब हो गया।
पिता ने दो जून को इसकी सूचना पुलिस को दी। दो जून की शाम को पिता के पास फोन आया और उससे कहा गया कि वह 20 लाख रुपए का इंतजाम करे, वरना बेटे की हत्या कर दी जाएगी। फिरौती की सूचना होते ही पुलिस अधिकारी घटना की जांच में लग गए।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार की सुबह मलवा पुलिस शिवपुर गांव पहुंची और सुनील बाबू के घर से पीछे पश्चिम दिशा में 300 मीटर दूर स्थित कुएं पर पहुंची। पुलिस जब कुएं पर पहुंची तो यहां पर भीड़ जमा होने लगी। पता चला कि शिवकांत का शव कुएं में पड़ा हुआ है। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, सीओ सिटी व कोतवाली, कल्यानपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। सूखे कुएं से शव को बाहर लाया गया तो पता चला कि शिवकांत के कमर में रस्सी के सहारे ईंटे बांधी हुई है। स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या कर शव को कुएं में डाला गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आदमपुर गंगा घाट किनारे शिवकांत का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के करीब है। कई लोगों से पूछताछ जारी है।