फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers went to Delhi and Haryana to learn farming tricks

खेती का गुर सीखने दिल्ली व हरर याणा गए किसान

Wed, 12 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers went to Delhi and Haryana to learn farming tricks
फतेहपुर। खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग ने मिलकर 55 किसानों को दिल्ली व हरियाणा प्रांत के भ्रमण पर भेजा। किसान वहां दलहन, तिलहन, सब्जी और पशुपालन का तरीका सीखेंगे। उपकृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया।
विज्ञापन

प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के सचिव उमेश कुमार शुक्ला बस में किसानों को लेकर गए हैं। जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह ने कहा कि हरियाणा के महाराणा प्रताप औ. विश्वविद्यालय करनाल में किसानों को बागवानी, सब्जी के विषय में बताया जाएगा। एनएचआरडीएफ में प्याज व लहसुन की खेती करने का तरीका बताया जाएगा। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने कहा कि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली में गेहूं, दलहन, तिलहन के विषय में किसानों को जानकारी दी जाएगी। हरियाणा के सोनीपथ में खाद्य, फल और सब्जी प्रसंस्करण की जानकारी देंगे। करनाल में गेहूं व जौ की प्रजातियों के साथ उत्पादकता, रोगकीट प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। मत्स्य अधिकारी आरडी प्रजापति ने कहा कि मछली पालन और उनके रखरखाव की जानकारी करनाल फार्म में दी जाएगी। सचिव उमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि किसानों को खेती के लिए पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, शेडनेट हाउस की तकनीकी जानकारी किसानों को दी जाएगी। यह भ्रमण पांच दिन का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed