{"_id":"6696da7cd2fb16904b07ca96","slug":"farmers-of-jarauli-feeder-surrounded-je-and-sdo-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-118202-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जरौली फीडर के किसानों ने जेई और एसडीओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जरौली फीडर के किसानों ने जेई और एसडीओ का किया घेराव
विज्ञापन
असोथर। विद्युत उपकेंद्र से दो से तीन घंटे मिल रही बिजली आपूर्ति के विरोध में जरौली फीडर के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को किसानों ने अवर अभियंता और सहायक अभियंता का घेराव किया।
उपकेंद्र का 18 दिन पहले 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसमे जरौली व अन्य फीडरों को महज दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। जरौली फीडर के नाराज किसान दोपहर को विद्युत उपकेंद्र में धरने पर बैठ गए। जेई कमल किशोर और एसडीओ एस तनेजा को धरने में बैठा लिया। ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की। एसडीओ ने कहा कि रोस्टर बनाकर विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। इस मौके पर किसान जसवंत सिंह, राजा सिंह, चुन्नू गुप्ता, अंशुमान सिंह, रक्कू सिंह, आशू सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
.....................