फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers clashed during fertilizer distribution.

Fatehpur News: खाद वितरण के दौरान किसानों में धक्का-मुक्की

Wed, 10 Dec 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers clashed during fertilizer distribution.
बिंदकी। जिले में खाद का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को इफको किसान सेवा केंद्र पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटी रही, जिससे दिनभर मारामारी की स्थिति बनी। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में ही 700 बोरी यूरिया वितरित की गई। किसानों को आधार कार्ड और खतौनी के आधार पर अधिकतम दो बोरी यूरिया दी गई। खाद वितरण के दौरान किसानों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद पुलिस की निगरानी में वितरण जारी रहा और शाम छह बजे तक पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि दो बोरी यूरिया उनकी आवश्यकता पूरी नहीं कर पा रही है। केंद्र प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि हर किसान को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed