फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   farmers,BJP MLA,fathepur news,free,onion seed

30 किसानों को फ्री दिया प्याज का बीज

Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
farmers,BJP MLA,fathepur news,free,onion seed
कंपनी बाग में किसानों को प्याज के बीज वितरित करते सदर विधायक विक्रम सिंह - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रबी सीजन में प्याज की खेती करने के लिए गुरुवार को 30 किसानों को मुफ्त प्याज का बीज दिया गया। सदर विधायक विक्रम सिंह ने इन किसानों को बीज बांटा और सब्जी की खेती करने वाले किसानों को कंपनी बाग में पौध बुकिंग कराने की अपील की।
विज्ञापन

कंपनी बाग में रबी प्याज के बीज का वितरण कार्यक्रम हुआ। सदर विधायक ने कहा कि औद्यानिक फसलों से किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। कंपनी बाग में मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना कराई जा रही है।
विज्ञापन

यहां से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को पौध मिलेगी। इस समय कद्दू, नेनुआ व अन्य कद्दू वर्गीय सब्जी के पौध तैयार की जा रही है। जिन किसानों को इनकी खेती करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बुकिंग करा लें। शासन से तय किए गए रेट पर किसानों को पौध मिलेगी। जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह ने कहा कि सब्जी की खेती करने वाले किसानों को अब नर्सरी तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बीज देने वाले किसानों को पौध आधे दाम पर दिए जाएंगे। जिन किसानों को पौध बुक करानी है, वह कंपनी बाग प्रभारी इंद्रमणि के मोबाइल नंबर 9450541432 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर उद्यान निरीक्षक शब्बीर अहमद, इरशाद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed