फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers are buying urea bags worth Rs 266.50 for Rs 500 from private shops

Fatehpur News: निजी दुकानों से 266.50 रुपये की यूरिया बोरी 500 में खरीद रहे किसान

Thu, 28 Aug 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers are buying urea bags worth Rs 266.50 for Rs 500 from private shops
फोटो-18- समिति के बाहर खड़े किसान। संवाद
असोथर। क्षेत्र की सहकारी समिति पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी है, जिससे किसानों को यूरिया खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। समिति से खाद न मिलने के कारण किसान बाजार से 266.50 रुपये की 45 किलो की यूरिया बोरी 500 रुपये तक में खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कौंडर, हरनावा समेत आसपास के पांच गांवों के किसान लगातार समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार ताले लगे मिलते हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कौंडर निवासी किसान गुलाब सिंह ने बताया कि उन्होंने 50 बीघा में धान की रोपाई की है, लेकिन खाद न मिलने से फसल खराब होने की कगार पर है। मजबूरी में वह ऊंचे दामों पर प्राइवेट दुकानों से खाद खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरनावा गांव के रामसिंह पासवान ने कहा कि 15 बीघा में धान की रोपाई की है और पानी की कमी के चलते सिंचाई पर पहले ही अतिरिक्त खर्च हो चुका है। अब खाद के लिए भी अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।
समिति के सचिव मृदुल तिवारी ने बताया कि खाद की डिमांड भेज दी गई है। जैसे ही आपूर्ति होगी, किसानों को वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed