फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer's son Ranjit state topper

किसान का बेटा रंजीत प्रदेश में अव्वल

Tue, 31 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son Ranjit state topper
मेधावी रंजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
कीचड़ में कमल खिलता है। यह सच कर दिखाया है कि चकीया गांव के लघु किसान रामचंद्र सिंह के बेटे रंजीत सिंह ने। इस मेधावी ने यूपी एग्रीकल्चर की संयुक्त परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल किया है। मेधावी के पिता का कहना है कि बेटा बंगलुरू में वेटनरी साइंस का प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन


चकीया गांव निवासी रामचंद्र सिंह का बड़ा बेटा रंजीत सिंह बीएससी करने के बाद दो साल से बंगलुरू से वेटनरी साइंस का प्रशिक्षण ले रहा हैं। साधारण और सात बीघे जमीन वाले किसान पिता रामचंद्र सिंह के घर में जन्मे इस मेधावी की सफलता से पूरा परिवार गदगद है।
विज्ञापन


फोन पर जब पिता रामचंद्र से पूछा गया, तो उसे सहज में विश्वास नहीं हुआ और वह अवाक रह गए। पच्चीस वर्षीय इस मेधावी की सफलता पर मां सुशीला देवी फूली नहीं समा रही हैं। पिता ने बताया कि सात बीघे जमीन में रात दिन मेहनत करके फसलें उगाई और उसी से किसी तरह तीनों बेटों की पढ़ाई लिखाई कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में अव्वल स्थान हासिल करके बेटे रंजीत ने उनका सीना गर्व चौड़ा कर दिया है। बताया कि उनका दूसरे नंबर का बेटा अमरजीत सिंह इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि सबसे छोटा भाई अजीत सिंह ने अमर शहीद कंचन सिंह महाविद्यालय से बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है।


डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा, चौ. चरण सिंह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय मेरठ, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय फैजाबाद, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को मिलाकर चारों विश्वविद्यालय  संयुक्त रूप से प्रवेश परीक्षा कराते हैं। इनमें एग्रीकल्चर बीएससी, एमएसी व पीचडी में प्रवेश लेने के लिए परीक्षार्थी शामिल होते हैं। प्रदेश के चारों एग्रीकल्चर विश्वविद्यालयों की संयुक्त परीक्षा में जिले के इस मेधावी रंजीत सिंह ने अव्वल स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed