{"_id":"642c6b5304155cd814034d2b","slug":"farmer-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-fatehpur-news-c-12-1-163009-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। वाहन की टक्कर से सोमवार रात बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हथगाम क्षेत्र के चयमालपुर गांव निवासी शिवनारायण (60) किसान थे। वह सोमवार रात सरायं इदरीश गांव में निमंत्रण में बाइक से गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। हथगाम थाने के टीका का पुरवा गांव के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंंचे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर किसान का बेटा विजय नारायण मौके पर पहुंचा। बेटे ने बताया कि डाॅक्टर ने पिता को जिला अस्पताल रेफर किया। वह लोग सीएचसी से पिता को लेकर जाने लगे, तभी उनकी सांसें थम गईं। हादसे से पत्नी कलावती का हाल बेहाल हो गया। उनके तीन बेटे विजय नारायण, लाल बहादुर और राजू हैं। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।