{"_id":"696e7f5e23b2d5ba930adb50","slug":"farmer-riding-a-bicycle-dies-after-being-hit-by-a-bolero-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147782-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन
खागा। किशनपुर मार्ग पर बबुल्लापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
खागा कोतवाली के बबुल्लापुर भभूती गांव निवासी विजय सिंह (48) किसान थे। वह सोमवार दोपहर बाद साइकिल से खाद लेने के लिए टेसाही गांव जा रहे थे। साइकिल सवार किसान गांव के किशनपुर मार्ग पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी।
हादसा देखकर स्थानीय ग्रामीण चालक को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वह बोलेरो लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने किसान को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि आरोपी बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।