{"_id":"66f456554e8fd0174a0c8773","slug":"farmer-leaders-will-roar-in-lucknow-on-october-6-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-121846-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लखनऊ में छह अक्तूबर को हुंकार भरेंगे किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लखनऊ में छह अक्तूबर को हुंकार भरेंगे किसान नेता
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैट गुट) के पदाधिकारी छह अक्तूबर को लखनऊ में हुंकार भरेंगे। बुधवार को नहर कालोनी में हुई बैठक में लखनऊ चलने की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्रा के सामने आधा सैकड़ा किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने कहा कि किसानों को समय से बिजली नहीं मिल रही। मिलावटी खाद बेची जा रही है। धान तौल में बिचौलिए हावी हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर लखनऊ में राकेश टिकैट के जन्मदिन पर महापंचायत होगी। किसान समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार को घेरा जाएगा।
संगठन में शामिल होने वालों में कामता प्रसाद, केशकली, राम नारायण विश्वकर्मा, प्रेमचंद्र, धर्मराज, शिवबाबू, जयकुमार पांडेय, अर्चना तिवारी, राकेश शुक्ला, रोहित अवस्थी, पृथ्वी पाल आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी मधुसदन तिवारी ने की।
विज्ञापन
.........................
धरने में रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी
फतेहपुर। भाकियू लोकशक्ति ने नई तहसील में धरना देकर किसान समस्याओं के निराकरण की मांग की। बुधवार को धरने में किसान नेताओं ने किसान समस्याओं का निराकरण न होने पर रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी।
धरने की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कराने से बाज आए। अन्यथा किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सूरजपाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, अतुल यादव, सुनील कुमार, अनुज राना आदि मौजूद रहे। (संवाद)