फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   farmer, FATEPUR

फसल बर्बाद होता देख किसान की खेत में मौत

Wed, 22 Jan 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmer, FATEPUR
जहानाबाद (फतेहपुर)। बेमौसम बारिश व अन्ना मवेशियों से बर्बाद हुई फसल को देख एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सरांय धरमपुर गांव निवासी हरिगोविंद उत्तम(42) सुबह खेतों की ओर गया था। इन्होंने चार बीघा गेहूं व दो बीघा राई की फसल बोई थी। परिजनों के अनुसार, राई की फसल बारिश में खराब हो जाने से वह चिंतित था। सुबह गेहूं की फसल में अन्ना मवेशियों के झुंड देखा तो उनको हांकने के लिए खेत के किनारे पहुंचे। फसल को अन्ना मवेशी काफी नुकसान पहुंचा चुके थे। खेत को बर्बाद देख हरिगोविंद को सदमा लगा और वहीं गिर गया। मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। पत्नी शशिकला उत्तम खेत में रोते बिलखते हुए पहुंची। शशिकला ने बताया कि पहले बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हुई है। अब अन्ना मवेशी नष्ट कर रहे हैं। ग्राम प्रधान राजेंद्र उत्तम ने बताया कि हरिगोविंद ने जहानाबाद के एक बैंक से केसीसी पर लोन लिया था। फसल बर्बाद होने की वजह से वह तनाव में रहता था। केसीसी पर कितना लोन लिया था यह परिजन व प्रधान नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed