फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer dies of snakebite; three admitted to CHC.

Fatehpur News: सांप के डसने से किसान की मौत, तीन सीएचसी में भर्ती

Thu, 16 Jul 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of snakebite; three admitted to CHC.
खागा। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सांप के डसने से किसान समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी हरदो लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक किसान को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य का इलाज जारी है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के कठरिया गांव निवासी किसान शिवरोमन (45) सोमवार सुबह मवेशियों को चारा डाल रहे थे। तभी सांप ने पैर में डस लिया। पुत्र आशीष कुमार ने बताया कि हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धाता क्षेत्र के गोंदौरा गांव निवासी बुजुर्ग कंचन सिंह मंगलवार रात करीब नौ बजे छत पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे थे। तभी सांप ने पैर में डस लिया। पड़ोसी सुनील की मदद से उन्हें हरदो सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहोरा गांव निवासी बुजुर्ग मैकी देवी को घर के अंदर सांप ने डस लिया जिन्हें पड़ोसी सोनू निजी वाहन से हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां इलाज जारी है। किशनपुर कस्बा निवासी बजरंग को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इनका भी सीएचसी में इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार सभी की हालत सामान्य है।


सांप के डसने युवती की हालत बिगड़ी
खखरेरू। थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई होल्कर नंदन का पुरवा गांव निवासी मायादेवी (19) खेत में चारा काटने मंगलवार देर शाम को गई थीं। तभी उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धाता ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed