{"_id":"6a889b4609e5c2fd400b4e2d","slug":"farmer-dies-of-electric-shock-while-connecting-a-power-wire-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160894-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिजली का तार जोड़ते वक्त करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिजली का तार जोड़ते वक्त करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-22-देव नारायण। स्रोत: परिजन
हुसैनगंज। घर में बिजली का तार जोड़ते समय शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के बीसापुर गांव निवासी देव नारायण (35) खेती-किसानी करते थे।
परिजन ने बताया कि वह घर के अंदर बिजली के केबल का एक हिस्सा जोड़ रहे थे। तभी दूसरा तार उनके सीने से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत की सूचना मिली है।
टिन शेड के पाइप में उतरा करंट, किशोर झुलसा
हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बा निवासी मोहम्मद अख्तर का पुत्र मोहम्मद कैफ (16) शुक्रवार को घर के बाहर टिन शेड के पाइप को छूने से करंट की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने से किशोर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।