फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer dies due to drowning in canal

Fatehpur News: नहर में डूबने से किसान की मौत

Wed, 18 Oct 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to drowning in canal
बहुआ। नहर में डूबने से मंगलवार को किसान की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी किसान जगतपाल पासवान (55) घर से भोर करीब पांच बजे बंटाई के खेत पर धान की फसल काटने गए थे। खेत से सुबह नौ बजे घर लौट रहा था। घर के पास शाह रजबहा नहर के पास शौच को रुका। वह नित्यक्रिया के लिए नहर से पानी लेने गया। नहर में पैर फिसलने से गहराई में चला गया और पानी में डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे। तैराक ग्रामीण नहर में कूदे। किसी तरह जगतपाल को बाहर निकाला, लेकिन देर हो चुकी थी। किसान की मौत की खबर पर परिजन पहुंचे।

किसान की मौत से पत्नी रामसखी रो-रोकर बेहाल हो गई। मृतक के दो बेटे पंकज (22),योगेश (14) और बेटी रेशमा (18), प्रियंका (16) है। अपराध निरीक्षक चंद्रभूषण यादव मौके पर पहुंचे। निरीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed