फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer attacked by bull, horn pierced ribs

Fatehpur News: किसान पर सांड़ ने किया हमला, पसलियों में घुसी सींग

Tue, 19 May 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked by bull, horn pierced ribs
फोचो-01-घायल किसान रामचंद्र। संवाद
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में एक किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी पसलियों में सांड़ की सींग घुस गई। किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी किसान रामचंद्र कुशवाहा (55) रविवार रात खेत में थे। वह पालक की फसल की रखवाली कर रहे थे तभी एक सांड़ खेत में घुस आया। सांड़ फसल चरने लगा जिसे देखकर किसान लाठी लेकर उसे भगाने गया। इसी दौरान सांड़ ने किसान पर अचानक हमला कर दिया। हमले में सांड़ की सींग रामचंद्र की पसलियों के बीच जा घुसी। इससे किसान लहूलुहान हो गया। परिजन को जानकारी होने पर उन्हें अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान आठ टांके लगे। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। सांड़ अक्सर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाता है। रास्ते चलते लोगों और अन्य किसानों को भी इसने निशाना बनाया है। स्थानीय लोगों में इस सांड़ के आतंक से भय का माहौल है।

फोचो-01-घायल किसान रामचंद्र। संवाद

फोचो-01-घायल किसान रामचंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed