{"_id":"69ff8ca7718a268ee204632f","slug":"farewell-postponed-after-wedding-bride-asks-for-four-days-time-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154426-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी के बाद रुकी विदाई, दुल्हन ने मांगा चार दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी के बाद रुकी विदाई, दुल्हन ने मांगा चार दिन का समय
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। शादी के दौरान दूल्हे के दो बार गश खाकर गिरने के बाद मिर्गी के दौरे की आशंका जताते हुए दुल्हन पक्ष ने विदाई रोक दी। इस मामले में शनिवार को चौकी में पंचायत हुई। इसमें दुल्हन पक्ष ने जांच-परख के बाद ही विदाई करने की बात कही और चार दिन का समय मांगा है।
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के उड़ंगापुर गांव से बरात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा आई थी। द्वारचार और अन्य रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार भोर में मंडप में फेरे शुरू हुए। इसी दौरान दूल्हा अचानक गिर पड़ा। बाद में दोपहर विदाई के समय फिर से वह गश खाकर गिर गया। इस पर दुल्हन पक्ष ने मिर्गी के दौरे की आशंका जताते हुए विदाई रोक दी।
दहेज का सामान भी गाड़ी से उतार लिया गया। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच खजुहा चौकी में फिर पंचायत हुई। बातचीत के दौरान लड़की पक्ष ने स्पष्ट किया कि बिना पूरी जांच के वे बेटी की विदाई नहीं करेंगे और चार दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि दूल्हे का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, और यदि कोई गंभीर बीमारी सामने नहीं आती है तो वे विदाई के लिए तैयार हैं। चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है।