फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fake marriage's in Chief Minister mass marriage Scheme in Fatehpur

यूपी: फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा, 13 जोड़ों में आठ फर्जी, एडीओ को हटाया गया

Sun, 21 Mar 2021 10:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Mar 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fake marriage's in Chief Minister mass marriage  Scheme in Fatehpur
सामूहिक विवाह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शासन से मिले लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर मनमानी की गई। तेलियानी ब्लाक में नौ दिसंबर 2020 को हुए 13 जोड़ों के सामूहिक विवाह में आठ जोड़े फर्जी मिले हैं।
विज्ञापन


इनमें छह की शादी पहले हो चुकी है और दो अन्य के पते गलत मिले हैं। दर्ज पते पर यह जोड़े नहीं मिले। बीडीओ ने धनराशि हस्तांतरण पर रोक लगा दी है और एडीओ समाज कल्याण ज्ञानेंद्र सिंह पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। धूमधाम से शादी कर चुके जोड़े भी अधिकारियों की मिलीभगत से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन


तेलियानी ब्लाक में बीडीओ को शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। इसमें 13 जोड़ों में आठ फर्जी पाए गए। जांच में फर्जी पाए गए रामपुर पचभिटा की मनीषा की शादी पहले हो चुकी थी। इनका दोबारा पंजीकरण कराया गया और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसेरुआ की किरन की 30 नवंबर को शादी हो चुकी थी। भग्गा का पुरवा निवासी हेमपुष्पा का जो पता दर्ज किया गया है, उस पते पर वह नहीं मिली। नेहा व रेशमा जो अस्ता कबीरपुर की रहने वाली हैं, इनकी शादी जून में हो गई थी। बिलंदपुर की कोमल और भदबा की जयललिता की शादी पहले धूमधाम से हो चुकी थी।

दोबारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण करा करके शादी की। सुशीला देवी का पता कासिमपुर लिखा है, यहां पर वह नहीं मिली। खंड विकास अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि एडीओ समाज कल्याण ज्ञान सिंह पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

वहीं समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा करने की जांच रिपोर्ट मिलते ही सहायक विकास अधिकारी को ब्लाक से हटा दिया गया है। डीएम को सूचना देकर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed