{"_id":"68c2d33ad37b426ab70254fd","slug":"faizal-ghani-won-the-wrestling-match-by-defeating-shaitan-singh-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1262894-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फैजल गनी ने शैतान सिंह को पटकनी देकर जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फैजल गनी ने शैतान सिंह को पटकनी देकर जीता दंगल
विज्ञापन
फोटो-21-दंगल में अपने प्रतिद्वंदी को पटकनी देता पहलवान। संवाद
थरियांव। हसवा विकास खंड के औराई ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को विशाल दंगल और मेले का आयोजन हुआ। इसमें देश के कोने-कोने से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेच दिखाए। फैजल गनी ने शैतान सिंह को पटकनी देकर दंगल के विजेता बने।
जय श्री सिंघा बाबा कमेटी की आर से औराई गांव में दंगल का आयोजन किया जाता है। दुगल के दौरान बृहस्पतिवार को पहली कुश्ती अक्षय कुमार भैरवा व बांदा के पहलवान बउवा के मध्य हुई। इसमें अक्षय कुमार विजेता रहे। आशीष महोबा को पटकनी देकर देव कुमार लमेहटा विजेता रहे।
महोबा के ओमप्रकाश व बांदा के रामपाल के मध्य हुई कुश्ती में ओमप्रकाश महोबा को पटकनी देकर रामपाल बांदा विजेता घोषित हुए। पुष्पेंद्र महोबा को पटकनी देकर संजय लमेहटा विजेता रहे।
विज्ञापन
फूल पहलवान अलीगढ़ को पटकनी देकर अंकित शाखा, सुरेंद्र कुमार को पटकनी देकर राम लखन बहावलपुर, रामफल बांदा को पटकनी देकर सुरेश बांदा विजेता रहे।
इसी क्रम में श्रीराम लमेहटा और विवेक दिल्ली के बीच हुई कुश्ती में श्रीराम लमेहटा ने विवेक दिल्ली को पटकनी देकर जीत हासिल की। अंतिम कुश्ती शैतान सिंह ग्वालियर व फैजल गनी जम्मू कश्मीर के बीच हुई कुश्ती ने लोगों का मन मोह लिया।
दोनों पहलवान एक दूसरे को पटकनी देने के लिए जुगत लगाते दिखे। फैजल गनी ने शैतान सिंह को पटकनी देकर दंगल अपने नाम किया। इस दौरान काफी संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहे।