फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Examinees grappling with questions on botany and chemistry.

Fatehpur News: वनस्पति व रसायन विज्ञान के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

Mon, 22 Jun 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Examinees grappling with questions on botany and chemistry.
फोटो-25-परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते प्रधानाचार्य। संवाद
फतेहपुर। नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा में परीक्षार्थी वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्नों में उलझे रहे। परीक्षार्थियों का मानना है कि तथ्यात्मक सवालों और निगेटिव मार्किंग के कारण कुछ प्रश्नों को हल करने में सावधानी बरतनी पड़ी। हालांकि अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। जिले के चार केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 122 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले पहुंचने लगी थी। केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच की गई। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र लेकर ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई गई। दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक एक पाली में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1,632 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1510 ने परीक्षा दी। वहीं 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

1510 परीक्षार्थी ने दी परीक्षा
परीक्षा केंद्र डॉ. भीम राव आंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 360 के सापेक्ष 330 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 30 ने परीक्षा छोड़ दी। एएस इंटर कॉलेज में 360 के सापेक्ष 333 परीक्षार्थी शामिल हुए और 27 अनुपस्थित रहे। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में 480 के सापेक्ष 447 परीक्षार्थी पहुंचे और 33 गैरहाजिर रहे। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 432 के सापेक्ष 400 परीक्षार्थी आए। 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के सिलेबस से पूछे गए थे प्रश्न
प्रिंस ने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न इंटरमीडिएट के सिलेबस से पूछे गए थे। कुल 200 प्रश्नों में से 180 प्रश्न हल करने थे। रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्नों में परेशानी हुई लेकिन पेपर कुल मिलाकर आसान रहा। निगेटिव मार्किंग के कारण कुछ प्रश्न छोड़ने पड़े।
अभैया सराय निवासी सोनाली ने बताया कि पेपर अच्छा रहा। कुछ प्रश्नों में दिक्कत आई लेकिन उन्हें छोड़कर आगे बढ़े। पेपर आसानी से हल हो गया और उन्होंने 165 प्रश्नों के उत्तर दिए।

धाता निवासी रुद्रेश ने बताया कि वनस्पति विज्ञान के कुछ प्रश्नों में समस्या आई। रसायन विज्ञान में भी गलत उत्तर और निगेटिव मार्किंग को लेकर सावधानी बरतनी पड़ी। इसके बावजूद उन्होंने 180 में से 160 प्रश्न हल किए और पेपर संतोषजनक रहा।

फोटो-25-परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते प्रधानाचार्य। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते प्रधानाचार्य। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते प्रधानाचार्य। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते प्रधानाचार्य। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते प्रधानाचार्य। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते प्रधानाचार्य। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते प्रधानाचार्य। संवाद

फोटो-25-परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते प्रधानाचार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed