{"_id":"690f95b9f9963876a80733b9","slug":"ex-serviceman-duped-of-rs-385-lakh-on-the-pretext-of-land-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143672-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जमीन का झांसा देकर पूर्व सैनिक से 3.85 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जमीन का झांसा देकर पूर्व सैनिक से 3.85 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
फतेहपुर। पूर्व सैनिक को पेट्रोल पंप खुलवाने के लिए जमीन का झांसा देकर 3.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। किशनपुर पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज कृष्ण काॅलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसकी मुलाकात किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रत्नेश कुमार से हुई। रत्नेश ने पहचान के व्यक्ति की पेट्रोल पंप के लिए जमीन बताई। जमीन के बैनामे के लिए रुपयों की मांग की।
रत्नेश ने 2.25 लाख रुपये नकद और 1.60 लाख रुपये अपने खाते में लिए। इसके बाद भूमि का बैनामा नहीं कराया। 26 अक्तूबर को पंचायत के दौरान 12 दिन में रुपये लौटाने का समय दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रुपये मांगने पर गाली गलौज की। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।