फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ex-minister's brother eyeing the young man's prized land

Fatehpur News: पूर्व मंत्री के भाई की युवक की बेशकीमती जमीन पर नजर

Mon, 08 May 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 08 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ex-minister's brother eyeing the young man's prized land
फालोअप
विज्ञापन

- जहर खाने वाले पीड़ित की हालत में सुधार

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। पूर्व मंत्री के भाई और रिश्तेदारों की पिटाई से आहत होकर जहर खाने वाले युवक की हालत में सुधार आया है। डॉक्टर ने उसकी छुट्टी कर दी है। युवक ने बताया कि उसकी रोड पर बेशकीमती जमीन है। आरोप है कि जमीन पर पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता अयोध्या प्रसाद पाल के भाई राजकुमार पाल की पहले से नीयत खराब है। विवाद में साजिश के तहत जमीन फंसाई गई है। हाईकोर्ट से विवाद का निस्तारण हो चुका है। इसी वजह से मारपीट के दौरान उसे भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है।


राधानगर क्षेत्र के जख्नी निवासी मनोज पाल किसान है। दूर के रिश्ते में पूर्व मंत्री का पारिवारिक भी है। उसकी गांव किनारे रोड पर कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान है। उसकी पांच मई की रात पूर्व मंत्री के भाई राजकुमार पाल समेत 10 लोगों ने पिटाई की थी। इसी अवसाद में मनोज ने जहर खा लिया था। मनोज ने आरोप लगाया कि राजकुमार पाल पुरानी रंजिश मानता है। घटना की शाम राजकुमार अपने साथियों संग गांव के देशराज रैदास और राजू पासवान को पीट रहा था। मौके से देशराज भाग निकला था। उसे खोजते हुए उसकी दुकान के पास राजकुमार साथियों संग पहुंचा था। अकेला देखकर राजकुमार बोला कि उसे भी निपटा दो और हमला कर दिया था। इसके बाद फिर देशराज को खोजकर पीटा। मारपीट के बाद दरवाजे आया और सुबह होने पर फिर मारने की धमकी दे गया था। तभी उसने आत्महत्या का फैसला लिया। राजकुमार पाल की रोड स्थित उसकी जमीन पर काफी दिनों से नीयत खराब है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज किया जाना है। बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed