फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ex-army deployed for security of district hospital

Fatehpur News: जिला अस्पताल की सुरक्षा में पूर्व फौजी तैनात

Wed, 05 Feb 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ex-army deployed for security of district hospital
फतेहपुर। जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में पूर्व सैनिक मुस्तैद हो गए हैं। मंगलवार को सुबह छह बजे पूर्व सैनिकों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली। पूर्व सैनिकों की तैनाती होने पर अस्पताल में पहले से तैनात होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। पहले दिन होमगार्ड अपने तय स्थानों पर खड़े दिखे।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा पूर्व सैनिकों के सुपुर्द कर दी गई है। फिलहाल 10 पूर्व फौजियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले से सुरक्षा में तैनात पीआरडी के जवान अस्पताल प्रशासन ने लौटा दिया है, लेकिन होमगार्ड के जवान अभी ड्यूटी कर रहे हैं। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे पहली शिफ्ट में छह पूर्व फौजियों की ड्यूटी लगी है। दो बजे शिफ्ट बदलने पर चार पूर्व फौजी रात 10 बजे तक ड्यूटी करेंगे। यह ड्यूटी नियमित चलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पूरी सुरक्षा व्यवस्था पूर्व फौजियों के हाथ जाने वाली है। जल्द ही 10 अतिरिक्त फौजी आने वाले हैं। इसके बाद तीन शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि फिलहाल 10 पूर्व फौजियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द इतने ही पूर्व फौजियों की सुरक्षा में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed