फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Evening rains with strong wind

शाम को तेज हवा के साथ हुई बारिश

Sun, 27 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Evening rains with strong wind
बारिश में कुछ यूं रहा नजारा - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर/बिंदकी/खागा। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। पूरे दिन धूप की बजाए काले बादल छाए रहे तो रात में अचानक तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे जहां शहरी जन-जीवन अस्तव्यस्त हुआ वहीं किसानों के चेहरे एक बार फिर मायूस हो गए।

विज्ञापन


परिवार के माथे पर चिंता की लकीरें गाढ़ी हो गईं। क्योंकि दो साल से किसान परिवार लगातार दैवी आपदा का शिकार हो रहा है। इस बेमौसम बारिश में जहां तेज बारिश हुई वहां फसलों को नुकसान हुआ लेकिन जहां रफ्तार धीमी रही वहां नुकसान नहीं दिखा।
विज्ञापन


कभी सूखा तो कभी बेमौसम बारिश का कहर किसानों पर दो साल से जारी है। फसलों की बीज, खाद और अन्य लागत नहीं निकल पा रही है। साहूकार और बैंकों से कर्ज लेकर किसान फसलों तैयार करने की कोशिश करता है, जो मौसम की मार से एक झटके में ही सब कुछ बर्बाद कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात बिंदकी इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गेहूं की फसलों में नुकसान हुआ है। सूखा और बेमौसम बारिश से किसानों की चार तिहाई की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। प्रकृति के कोप को शांत करने के लिए कुछ जगह किसानों ने शंख बजा कर भगवान की पूजा-अर्चना की।

मार्च माह में ही 20 दिन पहले जोरदार ओलावृष्टि व आंधी से सैकड़ों गांवों में फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों की हाड़तोड़ मेहनत से तैयार की गई गेहूं, राई, मसूर, धनिया, चना, अरहर, जौ, सब्जी की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। दैवी आपदा से बर्बाद किसानों को अभी तक मुआवजे की धनराशि भी नहीं मिली है।

बता दें कि जिले में करीब दो लाख 65 हजार किसान खेती करते हैं और एक लाख 76 हजार हेक्टेयर में गेहूं के फसल की बुआई की गई है। बिंदकी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में पहले तेज हवा चली और फिर करीब एक घंटे तक बारिश होती रही।

देवमई ब्लाक के गांव रूसी निवासी जयनारायन मिश्रा ने बताया कि पहले सूखे व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। वहीं खागा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में तेज हवा और बूंदाबांदी हुई है, रविवार की इस बारिश से अभी तक ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।


तेज हवा चलने से गेहूं की फसलें गिर गई हैं, जिससे गेहूं की पैदावार प्रभावित हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के आंकड़े हल्की बारिश व आंधी आने की संभावना जता रहे थे। बेमौसम बारिश में जहां तेज बारिश हुई वहां फसलों को नुकसान होगा लेकिन जहां रफ्तार धीमी रहेगी वहां कम नुकसान होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed