फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Even after losing the case for the plot in court, the former chief still maintains his interference

Fatehpur News: कोर्ट से प्लॉट का मुकदमा हारने के बाद भी पूर्व प्रधान रखता है दखल

Sat, 24 May 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Even after losing the case for the plot in court, the former chief still maintains his interference
बहुआ। कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले हाईवे स्थित प्लॉट की वर्तमान में कीमत करीब 70 से 80 लाख के आसपास है। पूर्व प्रधान के डर की वजह से प्लॉट की खरीद फरोख्त और कब्जा करने से लोग डरते आ रहे हैं। इसी वजह से करीब 20 साल से भूमि पर कोई कब्जा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

प्लॉट विक्रेता धर्मराज मौर्या ने बताया कि पूर्व प्रधान शिवभोला सिंह ने करीब 20 साले पहले गांधीनगर की कल्लो से खरीदा था। बैनामा के बाद कल्लो के चचेरे भाई शमीम अंसारी, नसीम अंसारी ने आपत्ति लगाई थी। न्यायालय से भाइयों के हक में फैसला हुआ। प्लॉट शमीम अंसारी और नसीम अंसारी के नाम पर सरकारी अभिलेखों में दर्ज हो गया था। वह मुकदमा जीतने के बाद भी प्लॉट पर कब्जा नहीं कर पा रहे थे। भाइयों ने 2016 में प्लॉट धर्मराज मौर्या को बेचा था। धर्मराज मौर्या को प्लॉट में नींव भरवाते समय पूर्व प्रधान शिवभोला सिंह ने गाली गलौज व धमकी देकर काम रुकवा दिया था। कब्जा न कर पाने पर धर्मराज मौर्या ने योगेश तिवारी को 21 लाख रुपये में प्लॉट बेच दिया था। इस तरह से करीब 20 साल से भूमि पर पूर्व प्रधान के हस्तक्षेप पर कोई कब्जा नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed