{"_id":"69bd8711eb05abdf4908961b","slug":"evaluation-of-82131-answer-sheets-completed-in-three-days-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-151318-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन दिनों में 82,131 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन दिनों में 82,131 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के पांच केंद्रों पर जारी है। तीसरे दिन शुक्रवार को 41,652 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इससे तीन दिनों में कुल 82,131 कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है।
तीसरे दिन जांची गई कॉपियों में हाईस्कूल की 29,975 और इंटरमीडिएट की 11,677 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। अब तक राजकीय इंटर कॉलेज आबूनगर में इंटरमीडिएट की 12,407 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में 14,236 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। वहीं मुस्लिम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 30,208, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में 15,781 और एएस इंटर कॉलेज में 9,599 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है।
डीआईओएस राकेश कुमार ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बताया कि कुल 2,19,563 हाईस्कूल और 1,56,843 इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इनमें से अभी हाईस्कूल की 15,459 और इंटरमीडिएट की 3,920 कॉपियां आनी बाकी हैं। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से कराया जा रहा है।