{"_id":"68dd544c8191abe1c809fffa","slug":"entry-of-heavy-vehicles-will-be-closed-for-two-days-due-to-immersion-route-diversion-will-be-implemented-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1285005-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विसर्जन के चलते दो दिन बंद रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश, रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विसर्जन के चलते दो दिन बंद रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश, रूट डायवर्जन लागू
विज्ञापन
फतेहपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर दो और तीन अक्तूबर को फतेहपुर और रायबरेली के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह रोक दो अक्तूबर सुबह छह से तीन अक्तूबर रात 10 बजे तक लागू रहेगी।
यातायात प्रभारी लालजी सविता ने बताया कि डलमऊ गंगा घाट (रायबरेली), भिटौरा और रामचंद्र घाट (फतेहपुर) पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
फतेहपुर (लखनऊ बाईपास) हुसैनगंज से डलमऊ मार्ग और भिटौरा बाईपास से ओम घाट तक भारी वाहन नहीं चलेंगे। रायबरेली जाने वाले वाहन अब बक्सर मोड़ से बक्सर, ऊंचगांव, भगवंतनगर, बिहार होते हुए लालगंज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
बांदा की ओर से आने वाले वाहन भी दत्तौली, बहुआ, बंधवा तिराहा, बिंदकी होकर इसी वैकल्पिक मार्ग से भेजे जाएंगे। वापसी में भी यही रास्ता अपनाना अनिवार्य होगा।