फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Enraged by a scolding, a son killed his mother by striking her with a shovel.

Fatehpur News: डांट से झल्लाए बेटे ने फावड़ा मारकर मां को मार डाला

Sat, 10 Oct 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Enraged by a scolding, a son killed his mother by striking her with a shovel.
फोटो-33-दिलावलपुर गांव में हुई हत्या के बाद जांच करती फारेंसिक टीम। संवाद
बकेवर (फतेहपुर)। डांट से झल्लाए शराबी बेटे ने शुक्रवार रात मां के सिर पर फावड़े से हमला कर मार डाला। शनिवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर हत्यारोपी को बकेवर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दिलावलपुर मजरे मुरारपुर गांव निवासी सावित्री देवी (65) पत्नी स्व. शिवचरण पटेल छोटे बेटे राजू पटेल के साथ रहती थीं। राजू को शराब का आदी है। इसे लेकर मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था। दो साल पहले राजू की शादी रश्मि से हुई थी।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को वह पत्नी को कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित बौराहा गांव में उसकी ससुराल छोड़कर शुक्रवार दोपहर घर लौटा था। शाम करीब चार बजे वह घर से निकल गया। रात करीब ढाई बजे राजू नशे में घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सावित्री देवी घर के दरवाजे पर टिनशेड के नीचे सो रही थीं। मां ने बेटे से पूछताछ की तो वह गाली-गलौज करने लगा। इस पर सावित्री ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर राजू ने पास में रखा फावड़ा उठा लिया और पीछे से मां के सिर पर वार कर दिया। हमले में सावित्री के सिर, बाईं आंख और गले के पास गंभीर चोटें आईं। मां की मौत होने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सावित्री को मृत देखा तो गांव में रहने वाले उनके रिश्तेदार अजय ने पुलिस को सूचना दी। करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। मां की हत्या की जानकारी पर करीब दो माह से मामा के यहां रह रहा बड़ा बेटा रामजीवन पटेल भी पहुंच गया। उसने छोटे भाई राजू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ग्रामीणों से राजू का मोबाइल नंबर लेकर उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मां-बेटे के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। नशे में राजू ने फावड़े से हमला कर मां की हत्या कर दी। आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

फोटो-33-दिलावलपुर गांव में हुई हत्या के बाद जांच करती फारेंसिक टीम। संवाद

फोटो-33-दिलावलपुर गांव में हुई हत्या के बाद जांच करती फारेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed