फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Enhanced security of track from Aung to Khaga station

Fatehpur News: औंग से खागा स्टेशन तक ट्रैक की बढ़ाई गई सुरक्षा

Mon, 23 Sep 2024 04:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Enhanced security of track from Aung to Khaga station
फतेहपुर। जिले की सीमा से महज 15 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर रविवार को प्रेमपुर स्टेशन के पास सिलिंडर मिला। इसे लेकर औंग स्टेशन से खागा स्टेशन तक करीब 144 किलोमीटर लंबे ट्रैक (अप-डाउन) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

ट्रैक पर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे अभी भी नदारद हैं। ऐसे में संदिग्धों के हौसले बढ़ जाते हैं और वे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि रेलवे पटरियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ, ट्रैकमैन सहित कई टीमें लगाई गई हैं। पटरियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना संभव नहीं है। खागा से औंग तक टीम ट्रैक की लगातार निगरानी कर रही हैं। लोको पायलटों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा रेलवे पटरियों को किनारे गांव के लोगों से आरपीएफ की टीम लगातार संपर्क कर रही है। ग्रामीणों के माध्यम से संदिग्धों को आसानी से पकड़ा सकता है।
विज्ञापन

वाणिज्य अधिकारी महेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्टेशन के अंदर सभी यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि 139 नंबर पर काॅल करके लोग संदिग्ध की सूचना सीधे मुख्यालय को दे सकते हैं। जीआरपी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि ट्रैक किनारे बसे गांवों के लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर गश्त लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed