फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Embezzlement of 1.11 crore paddy center in charge, case against the secretary

Fatehpur News: 1.11 करोड़ धान का गबन केंद्र प्रभारी, सचिव पर मुकदमा

Mon, 08 May 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 08 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of 1.11 crore paddy center in charge, case against the secretary
े- असोथर उपमंडी क्रय केंद्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। उपमंडी धान क्रय केंद्र में एक करोड़ 11 लाख की हेराफेरी की गई। धान गबन के मामले में केंद्र प्रभारी और सचिव के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

उपमंडी असोथर धान क्रय केंद्र में एक नवंबर से 28 फरवरी तक खरीद और संबंधित मिल में सप्लाई हुई। इसके बाद जिला सचिव कृषि शालिकराम सरोज की ओर से धान खरीद फरोख्त के अभिलेख चेक किए गए। अभिलेखों में धान किसानों से खरीदना सामने आया। धान बिक्री का कोई रिकार्ड नहीं मिला। जांच में पांच हजार 488 क्विंटल 20 किलो धान का गबन पाया गया। जिला सचिव ने मामले की उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जिला सचिव की ओर से रविवाद को एफआईआर दर्ज कराई गई है। उपमंडी केंद्र प्रभारी रामखिलावन, सचिव अभय राज पटेल पर एक करोड़ 11 लाख 95 हजार 928 रुपये कीमत का पांच हजार क्विंटल धान गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed