फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity crisis in summer, Sitkiya village in darkness for nine days

Fatehpur News: गर्मी में बिजली संकट, नौ दिन से अंधेरे में सिटकिया गांव

Sat, 18 Apr 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in summer, Sitkiya village in darkness for nine days
फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र के सिटकिया गांव में पिछले नौ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भीषण गर्मी के बीच लोग पानी और राहत के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सिलमी गढ़वा के मजरे सिटकिया निवासी ओमकार पटेल ने बताया कि गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से एक पिछले नौ दिन से खराब है। एक ही ट्रांसफार्मर से आधे गांव को बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

चेतराम पासवान और शैलेंद्र पटेल ने बताया कि जिन घरों में बिजली आ रही है वहीं जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। बिजली न होने से रात में सोना मुश्किल हो गया है और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मोटर न चलने से पानी के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे दैनिक जीवन के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि करीब छह दिन पहले खागा के जेई को समस्या की जानकारी दी गई थी लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। गांव के निखिल त्रिपाठी ने तहसील दिवस में डीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है। इस पर उन्होंने एसडीओ को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed