फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   electric,fatehpur news

बकाया न जमा करने वाले 12 सरकारी संस्थानों की काटी बिजली

Wed, 01 Sep 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
electric,fatehpur news
फतेहपुर। बिजली बिल न जमा करने वाले सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। शाम तक बकाया न जमा करने वाले जिला मुख्यालय के 12 सरकारी विभागों की बिजली काट दी गई। इन विभागों पर कुल 53 लाख रुपये का बकाया है। अन्य विभागों को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए नोटिस भेजी गई है। अगर बकाया जमा नहीं होता है, तो इनकी भी बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदार विभागों में खलबली मची है। विद्युत विभाग इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आम लोगों के साथ सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर भारी भरकम बकाया होने के कारण विद्युत सामग्रियों की खरीदारी और आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। जिले के कई विभागों पर तो 40 से 50 लाख रुपये तक का बकाया है और इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब विद्युत विभाग ने इन बकायेदार विभागों से वसूली तेज की है। 12 के कनेक्शन काटने के बाद अन्य को नोटिस भेजी गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बकाया जमा नहीं करने वाले विभागों की बिजली आपूर्ति बंद करने की तैयारी कर ली गई है। उधर, मंगलवार को विभाग की ओर से सरकारी संस्थानों के विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार शाम तक कुल 12 सरकारी संस्थानों की बिजली काटी गई है। बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद भी इन विभागों की ओर से बकाया जमा नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों की काटी गई बिजली
विभाग का नाम--- बकाया बिल
प्रिंसिपल कार्यालय (जीआईसी) - 503906
एई सिंचाई विभाग-- 84000
जिला उद्यान-- 1027789
पेंशन आफिस-- 323288
जिला प्रोबेशन-- 186362
कृषि भवन-- 40432
डीआईओएस कार्यालय-- 480000
ट्रांजिट हॉस्टल-- 1939560
वन विभाग-- 475294
एई कैनाल-- 180205
सिंचाई एक्सईएन कार्यालय प्रथम-- 76502
सिंचाई एक्सईन कार्यालय द्वितीय-- 47980
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed