फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   electric,falt,cut

बिजली कटौती से हलाकान हुई 65 हजार की आबादी

Sun, 23 May 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
electric,falt,cut
फतेहपुर/किशनपुर। जिले की ध्वस्त हो चुकी बिजली व्यवस्था एक हफ्ता के बाद भी पटरी पर नहीं आ पाई है। दो उपकेंद्रों की 18 घंटे बिजली बंद रही। इससे करीब 65 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। बिजली न होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। साथ ही पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। रविवार की शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

छिवलहा प्रतिनिधि के अनुसार पलिया उपकेंद्र को खागा ट्रांसमिशन से बिजली सप्लाई होती है। छिवलहा, करमोन, कसरांव, नवाबगंज, कोतला फीडर से करीब 125 गांवों को बिजली दी जाती है। रविवार भोर पहर पांच बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र के विद्युत कर्मियों ने बताया कि 33 केवीए लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे तार टूट गया था। रविवार शाम पांच बजे फाल्ट सही होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इसी प्रकार किशनपुर उपकेंद्र की भी विद्युत आपूर्ति खागा ट्रांसमिशन से होती है। शनिवार रात करीब एक बजे 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। बड़े भीट बाबा खागा के पास फाल्ट मिला, तो लाइनमैनों ने सुबह सही कर दिया, लेकिन फिर 33 केवीए लाइन को छू रही पेड़ की डालों की कटाई शुरू कराई गई। इससे शाम को छह बजे तक बिजली बंद रही। इससे उपकेंद्र के पांच फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। इन दोनों उपकेंद्रों से सात पानी की टंकियों में बिजली सप्लाई होती है। बिजली न मिलने से जलापूर्ति भी बंद रही। लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

किशनपुर उकपेंद्र का फाल्ट सुबह ही सही हो गया था, लेकिन दिनभर 33 केवीए लाइन से जुड़े पेड़ की डालों को काटा जा रहा था। इस वजह से आपूर्ति बंद रही है। पलिया उपकेंद्र के 33 केवीए लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से तार टूट गया था। उसको सही करा करके आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेघ सिंह, अधिशासी अभिंयता विद्युत वितरण खंड तृतीय
अघोषित बिजली कटौती कस्बे का बनी कोढ़
बिंदकी। नगर की विद्युत आपूर्ति बदहाल हो गई है। कहीं फाल्ट, तो कही रोस्टिंग के नाम पर लोगों का घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में लोगों पर बिजली कटौती भारी पड़ रही है। शनिवार शाम तीन अलग-अलग स्थानों पर जंफर उड़ने के कारण रात भर लोगों को बिजली नहीं मिली। गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोगों ने घरों की छतों पर रात बिताई। एसडीओ प्रशांत कुमार शुक्ला ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण फाल्ट अधिक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed