फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   election,political,SP

भाजपा, सपा के साथ तीसरा मोर्चा चुनाव में हाथ आजमाने को तैयार

Sat, 08 May 2021 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
election,political,SP
फतेहपुर। पंचायत चुनाव होते ही जिले की सबसे बड़ी पंचायत की कुर्सी पर काबिज होने के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। 46 सीटों वाले बोर्ड में किसी के पास भी बहुमत नहीं है। ऐसे में जिले की इस प्रतिष्ठित कुर्सी पर कब्जे के लिए 24 सदस्यों की जरूरत है, जिसे किसी भी पार्टी को पाना आसान नहीं है। इसके लिए कर, बल, छल की आवश्यकता होगी। अंदर खाने में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा, सपा के साथ तीसरा मोर्चा हाथ अजमाने की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन

शासन से चालू महीने के अंत तक जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव कराने के संकेत मिलते ही जिले की राजनीति गरमा गई है। तीन बार अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रह चुकी सपा ने 15 सदस्य होने दावा कर दिया है। भाजपा समर्थित 10 सदस्य जीते हैं। कुछ पार्टी से बगावत कर भी जिला पंचायत पहुंचे हैं, लेकिन इनको पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। ऐसे में इनसे समर्थन मिलने की संभावना न के बराबर है। भाजपा से फिलहाल निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. निवेदिता सिंह के पति अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह प्रत्याशी माने जा रहे हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

खास बात तो भाजपा का एक खेमा पप्पू सिंह की प्रत्याशिता हजम नहीं कर पा रहा है, क्योंकि इनके प्रत्याशी बनने पर पार्टी के ही कुछ दिग्गज अंदरखाने से तीसरे मोर्चे का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने में कसर नहीं छोड़ेंगे। इस तरह से साफ है कि अध्यक्ष बनने के लिए साम, दाम, दंड और भेद की आजमाइश होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा का कहना है कि पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। प्रदेश संगठन जिसे प्रत्याशी घोषित करेगा, उसे मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। सपा के जिलाधयक्ष विपिन सिंह यादव का कहना है कि बोर्ड में सपा का पलड़ा सबसे भारी है। उसे पार्टी हाई कमान के निर्देश का इंतजार है। सभी सदस्यों की सूची भेजी गई है। जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा। उसे मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed