फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly man returning from police station dies in accident

Fatehpur News: थाने से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly man returning from police station dies in accident
थरियांव। थाने में बेटे से मिलकर पैदल घर जा रहे बुजुर्ग की मंगलवार को हाईवे पार करते समय किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

रामपुर थरियांव गांव निवासी लोकनाथ विश्वकर्मा (60) बेटे तेजा विश्वकर्मा से मिलकर घर लौट रहे थे। थाने के सामने पैदल हाईवे पार करने लगा। प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार किसी वाहन की टक्कर से लोकनाथ घायल हो गया। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे से पत्नी राजरानी, बेटा महावीर, तेजा, आशीष का हाल बेहाल हो गया। लोकनाथ का बेटे को गांव की एक चोरी में पुलिस संदिग्ध मान रही थी। इसी आधार पर थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed