{"_id":"67db194ff421256b02063449","slug":"elderly-man-dies-in-collision-with-bike-riders-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-130967-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक सवारों की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक सवारों की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
बकेवर। बाइक सवारों ने बैठका चौराहे के पास बुधवार को साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव के धमौली निवासी रामा पाल (80) साइकिल से डारी बुजुर्ग गांव कच्ची घानी लेने जा रहे थे। दुबेपुर निवासी सगे भाई मयंक और प्रदीप बाइक से डारी खुर्द गांव किसी काम से जा रहे थे। डारी खुर्द से 50 मीटर पहले बैठका चौराहे के पास बुजुर्ग को बाइक सवाराें ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने रामा को मृत घोषित कर दिया। घायल मयंक, प्रदीप को कानपुर हैलट रेफर किया। हादसे से बुजुर्ग रामा की पत्नी शांति का हाल बेहाल है। उनके दो पुत्र देवेंद्र पाल और अर्जुन पाल हैं। देवेंद्र कानपुर देहात के भौंती में दरोगा के पद पर तैनात हैं। दूसरा पुत्र कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।